रफीगंज: रफीगंज के दुगुल मंगहा आहार में चहका निर्माण कार्य पूरा, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ
प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र स्थित दुगुल मंगहा आहार में चल रहा चहका निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के सैकड़ों किसान परिवारों को खेती और सिंचाई में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार रात्रि 8 बजे प्रदिप चौरसिया ने बताया कि चहका निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके बनने से आहार में पानी का बेहतर संचयन होगा।