देवबंद: पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत 200 ग्राम चरस के साथ शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस के 10 मुकदमे पहले से दर्ज
देवबंद थाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को 200 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ऑपरेशन सवेरा अभियान चलाया जा रहा है।