कोईलवर: भदवर के पास ट्रक के लुकिंग ग्लास टूटने के विवाद में दो चालकों के बीच मारपीट, एक घायल का निजी क्लीनिक में कराया गया इलाज
सकड़ी नासरीगंज पथ भदवर गांव के समीप चांदी के तरफ से बालू लोड कर सकड़ी के तरफ जाने के दौरान आगे निकलने की होड़ में एक ट्रक का लुकिंग ग्लास दूसरे ट्रक से टूट गया। इस बीच दोनों ड्राइवरों के बीच जमकर मारपीट में छपरा निवासी सोनू यादव घायल। उपस्थित लोगों ने स्थानीय क्लीनिक में कराया इलाज। घटना गुरुवार दिन के 3:30 बजे की है। पुलिस दोनों ड्राइवर को थाने ले गई।