कोईलवर: कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने कंटेनर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की जब्त, दो आरोपी गिरफ़्तार
कोईलवर थाना के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के करीब मद्य निषेध विभाग तथा कोईलवर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पार्सल कंटेनर में लदी अंग्रेजी शराब की खेप बुधवार की देर रात 11:30 के करीब बरामद किया।पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी की पार्सल कंटेनर में शराब की खेप पटना की ओर से ले जायी जा रही है। सूचना पर पुलिस ने कुल्हड़ियां टोल के करीब कंटेनर को पकड़ा