कटनी नगर: रिटायर्ड कर्मचारियों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को माधव नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया
वर्ष 2023 से फरार चल रहें धोखाधड़ी के आरोपी प्रमोद अहिरवार को झांसी उप्र से गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। आरोपी द्वारा रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों के ट्रेजडी कार्यालय में कर्मचारियों से मिलीभगत कर करीब 84 लाख 85 हजार 226 रुपये की राशि का गमन किया था। इस संबंध में माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने आज शनिवार शाम 7 बजे जानकारी दी।