चकाई: SDO ने बिजली चोरी करते सात लोगों को पकड़ा, चकाई थाने में दिया आवेदन
Chakai, Jamui | Feb 23, 2024 चकाई बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में SDO विनोद कुमार नागर के नेतृत्व में सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उन पर जुर्माना के साथ चकाई थाने में केस दर्ज कराया गया है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।