चकाई: प्रखंड के चकाई में बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मारकर किया घायल
Chakai, Jamui | Feb 21, 2024 जमुई जिले के चकाई में बदमाशों ने स्कॉर्पियो वाहन को रोककर एक ही परिवार के चार लोगों को बेरहमी से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा चारों घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में सिकंदरा निवासी तबारक अली, शफी अहमद, उनकी बहन सालेहा खातून व एक और व्यक्ति शामिल है।