चकाई: चकाई के किसान भवन में नवपदस्थापित अंचलाधिकारी का हुआ अभिनंदन,निवर्तमान की हुई विदाई
Chakai, Jamui | Feb 22, 2024 चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रखंड प्रशासन की ओर से समारोह आयोजित कर नव पदस्थापित अंचल अधिकारी राजकिशोर शाह का अभिनंदन किया गया जबकी निवर्तमान अंचल अधिकारी राकेश रंजन को विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन शालिग्राम पांडे ने किया कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अंचल अधिकारी राजकिशोर शाह को गुलदस्ता बुके देकर सम्मानित किया