पुष्पराजगढ़: जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा ने जल सत्याग्रह कर नदी पर बन रहे बांध का विरोध जताया
जिला पंचायत सदस्य राम जी रिंकू मिश्रा ने बुधवार 2:00 बजे ग्राम चपानी में केवई नदी पर निर्मित किया जा रहे पांच बांध को लेकर के जल सत्याग्रह करते हुए इस पर कार्यवाही की मांग शासन एवं प्रशासन से की गई। जिला पंचायत सदस्य श्री मिश्रा ने कहा कि केवई नदी पुर कोतमा क्षेत्र की जीवन रेखा है इस पर इतने बांधों का निर्माण कर दिए जाने से समस्या बन जाएगी।