झालरापाटन: हॉर्टिकल्चर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
झालरापाटन के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में सीपीआर, बीएलएस और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 'दीक्षारंभ' कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई, जिसमें कार्डियक अरेस्ट जैसी आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।अधिष्ठाता डॉ. आईबी मौर्य ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे प्रेस स्वीकृति जारी कर जानकारी दी।