झालरापाटन: झालावाड़ मेडिकल कॉलेज को मिली एक और देह, मोहना बाई जैन ने स्वेच्छा से किया था देहदान
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे मोहना बाई जैन का पार्थिव शरीर प्राप्त हुआ। मोहना बाई जैन ने स्वेच्छा से अपनी देहदान करने का संकल्प लिया था, जिससे मेडिकल छात्रों को अध्ययन में सहायता मिल सके। जय माता कल्याण समिति आश्रम, खानपुर से एम्बुलेंस द्वारा यह देह लाई गई।