झालरापाटन: झालरापाटन कृषि उपज मंडी 2 दिन बंद, नववर्ष पर अवकाश, किसानों से उपज न लाने की अपील की गई
झालरापाटन की महाराजा हरिश्चंद्र कृषि उपज मंडी नववर्ष के उपलक्ष्य में दो दिनों के लिए बंद रहेगी। मंडी में 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है। महाराजा हरिश्चंद्र कृषि उपज मंडी खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ के मीडिया प्रभारी हरि राठौर ने सोमवार शाम 5:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किसानों से मंडी में माल ना लाने की अपील की है।