बीकानेर: एमजीएसयू के परीक्षा भवन में 29 नियमों की पट्टिका का हुआ लोकार्पण
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा भवन का नामकरण ‘गुरु जम्भेश्वर भवन’ किया गया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित ने गुरु जम्भेश्वरजी के चित्र, संक्षिप्त जीवन परिचय और उनके 29 नियमों की पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि गुरु जम्भेश्वरजी ने पर्यावरण संरक्षण, जीव दया और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन का संदेश दिया, जो आज भी अत्यंत प्रासंगिक है।