वारासिवनी: विधायक के बयान पर नपा अध्यक्ष का पलटवार, कहा- जनता ने विकास पर जताया भरोसा, बयानबाजी पर नहीं
वारासिवनी नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता दांदरे ने विधायक विवेक पटेल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि की कार्यक्षमता पर सवाल उठाना सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे मरार समाज और महिलाओं का अपमान है। दांदरे ने कहा कि नगर में हुए विकास कार्य पूरे जिले में मिसाल बने हैं। उन्होंने विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दें,