सूरजपुर: ग्राम बासापारा में जमीन विवाद में चाचा ससुर ने बहू पर तलवार से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया, वीडियो वायरल
बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बासापारा में जमीन विवाद को लेकर चाचा ससुर द्वारा अपनी बहू पर तलवार लेकर जानलेवा हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे खेत में काम करने के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज।