सिरसागंज: भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल: सिरसागंज नगर के पालिका बाजार में राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत, खिल उठे चेहरे
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को सिरसागंज नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित पालिका बाजार में समाजसेवियों ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से ठंडे शरबत वितरण का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की।