लक्ष्मीपुर: कुमरडीह के पास 100 लीटर महुआ शराब बरामद, पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार
गिद्धौर पुलिस ने कुमरडीह गांव के पास तस्करी के लिए ले जाई जा रही 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग को गिरफ्तार करने के साथ बजाज पल्सर बाइक को भी जब्त की। उक्त जानकारी थाना की पुलिस ने मंगलवार को 5 बजे दी। बताया कि थानाध्यक्ष राशि मलिक के नेतृत्व में मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई।