Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले में A.L.T.F ने 5330 लीटर शराब को किया विनष्ट, 11 भट्टी ध्वस्त, 09 लोग गिरफ्तार

पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में A.L.T.F टीम के द्वारा शराब के विरूद्ध की गई कार्रवाई में अर्धनिर्मित शराब (पास) 5330 लीटर विनिष्ट करते हुए,11 भट्टी को ध्वस्त कर देशी शराब 185 लीटर बरामद कर 09 लोगों की गिरफ्तारी की गई हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा सोमवार रात करीब 08:58 बजे दिया गया।

MORE NEWS

14 एवं 17 जून को सिपाही के पद पर चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त कराई जाएगी - जिला प्रशासन 

अध्यक्ष, केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) बिहार, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) एवं परिवहन विभाग में सिपाही के पद पर चयन हेतु लिखित प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 14.06.2026 एवं  17.06.2026 को जिला में निर्धारित है। 
परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग संपन्न हुई जिसमें बताया गया कि सिपाही के पद पर चयन हेतु जिला में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों दिन की परीक्षा दो-दो पालियों में ली जाएगी जिसमें प्रत्येक पाली की परीक्षा में 8736 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्यान्ह तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
    अपर समाहर्ता के द्वारा इस महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्ति सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षकों को सभी जरूरी निर्देश दिया गया और कहा गया कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर की व्यवस्था करा लें। केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में घड़ी की व्यवस्था रखेंगे और समय का मिलान कर लेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर बिजली की समुचित व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
   परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि 07:00 बजे पूर्वाह्न में एलॉटेड परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रथम पाली के लिए 08:00 बजे पूर्वाह्न से  कराया जाएगा और 09:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को अपराह्न 1:00 बजे से परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति होगी परंतु अपराह्न 2:00 बजे के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों का तीन लेयर में फ्रीस्किंग का निर्देश दिया गया।पहला मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश के समय एवं दूसरा परीक्षा केंद्र के अंदर फ्रीस्किंग कराई जाएगी। तीसरे चरण की फ्रीस्किन परीक्षा कक्ष में कराई जाएगी। परीक्षार्थी केवल परीक्षा का प्रवेश पत्र साथ प्रवेश करेंगे। उन्हें पेन अथवा पेंसिल भी ले जाने की अनुमति नहीं है। पेन  परीक्षा कक्ष में ही उपलब्ध कराया जाएगा
     संयुक्त ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।  विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला अभ्यर्थियों की जांच हेतु महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
     परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी, इरेज़र,शार्पनर एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/ गजट ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
   परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद सभी परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा।
    परीक्षा केंद्र पर  ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मी/पदाधिकारी/दंडाधिकारी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर  200 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की दूरी के अंतर्गत स्थित सभी फोटो स्टेट / साइबर कैफे की दुकान को परीक्षा की तिथि को पूर्वाह्न 8:00 बजे से परीक्षा की समाप्ति तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। परीक्षा केंद्र पर मीडिया के प्रवेश को वर्जित किया गया है। 

    परीक्षा को स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में संचालन को लेकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो दूरभाष संख्या 06252-242418 पर परीक्षा के दिन कार्यरत रहेगा।
     आज के संयुक्त ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो शिबगतुल्लहा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा श्री नित्याम कुमार गौरव सहित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

14 एवं 17 जून को सिपाही के पद पर चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त कराई जाएगी - जिला प्रशासन अध्यक्ष, केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) बिहार, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) एवं परिवहन विभाग में सिपाही के पद पर चयन हेतु लिखित प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 14.06.2026 एवं 17.06.2026 को जिला में निर्धारित है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग संपन्न हुई जिसमें बताया गया कि सिपाही के पद पर चयन हेतु जिला में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों दिन की परीक्षा दो-दो पालियों में ली जाएगी जिसमें प्रत्येक पाली की परीक्षा में 8736 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्यान्ह तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। अपर समाहर्ता के द्वारा इस महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्ति सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षकों को सभी जरूरी निर्देश दिया गया और कहा गया कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर की व्यवस्था करा लें। केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में घड़ी की व्यवस्था रखेंगे और समय का मिलान कर लेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर बिजली की समुचित व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि 07:00 बजे पूर्वाह्न में एलॉटेड परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रथम पाली के लिए 08:00 बजे पूर्वाह्न से कराया जाएगा और 09:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को अपराह्न 1:00 बजे से परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति होगी परंतु अपराह्न 2:00 बजे के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों का तीन लेयर में फ्रीस्किंग का निर्देश दिया गया।पहला मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश के समय एवं दूसरा परीक्षा केंद्र के अंदर फ्रीस्किंग कराई जाएगी। तीसरे चरण की फ्रीस्किन परीक्षा कक्ष में कराई जाएगी। परीक्षार्थी केवल परीक्षा का प्रवेश पत्र साथ प्रवेश करेंगे। उन्हें पेन अथवा पेंसिल भी ले जाने की अनुमति नहीं है। पेन परीक्षा कक्ष में ही उपलब्ध कराया जाएगा संयुक्त ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला अभ्यर्थियों की जांच हेतु महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी, इरेज़र,शार्पनर एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/ गजट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद सभी परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मी/पदाधिकारी/दंडाधिकारी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर 200 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की दूरी के अंतर्गत स्थित सभी फोटो स्टेट / साइबर कैफे की दुकान को परीक्षा की तिथि को पूर्वाह्न 8:00 बजे से परीक्षा की समाप्ति तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। परीक्षा केंद्र पर मीडिया के प्रवेश को वर्जित किया गया है। परीक्षा को स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में संचालन को लेकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो दूरभाष संख्या 06252-242418 पर परीक्षा के दिन कार्यरत रहेगा। आज के संयुक्त ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो शिबगतुल्लहा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा श्री नित्याम कुमार गौरव सहित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jun 11, 2026

आज दिनांक 11.06.26 जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल द्वारा नवनिर्मित आरोग्य भवन (दीनदयाल उपाध्याय सभागार) का निरीक्षण किया गया एवं भवन के साज सज्जा और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक  बैठक अब इसी भवन में आयोजित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

आज दिनांक 11.06.26 जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल द्वारा नवनिर्मित आरोग्य भवन (दीनदयाल उपाध्याय सभागार) का निरीक्षण किया गया एवं भवन के साज सज्जा और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक अब इसी भवन में आयोजित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

East Champaran, Bihar | Jun 11, 2026

डीएलआरएसी व डीएलसीसी की हुई समीक्षात्मक बैठक 

    पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ. राधा कृष्णन  सभागार में जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरएसी व डीएलसीसी) की चतुर्थ तिमाही (2025-26) मार्च- 2026 की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में मधुबन के माननीय विधायक श्री राणा रणधीर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता राय, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि बेतिया प्रदीप सर्राफ, अग्रणी जिला प्रबंधक (एल.डी.एम) श्री राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री शुभम कुमार, जिला  जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश, डीडीएम नाबार्ड आनन्द अतिरेक, सेंट्रल बैंक आरसेटी निदेशक बिपिन कुमार, एलडीओ आरबीआई संदीप कुमार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जीविका से राजू कुमार सहित विभिन्न बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधकगण सहित सभी जिला समन्वयक एवं विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी सहित अन्य शामिल थे। सभी उपस्थित गणमान्य का एलडीएम श्री राजेंद्र कुमार पांडे के द्वारा स्वागत किया गया
      बैठक के दौरान जिला संबंधित पदाधिकारियों व बैंक प्रबंधकों के साथ सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। वार्षिक ऋण योजना की चतुर्थ तिमाही, केसीसी, प्राथमिकता क्षेत्र, ऋण-जमा अनुपात, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएमइजीपी, जिला साख योजना उपलब्धि, पीएमएफएमई, पीएमएसवीए निधि, महिला स्वयं सहायता समूह के क्रेडिट लिंकेज, वित्तीय समावेशन व वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, पीएम सूर्य घर योजना, आरसेटी के कार्य उपलब्धि व बचत खाता, मुद्रा ऋण और पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई क्लेम सेटलमेंट, अटल पेंशन योजना सहित अन्य की भी समीक्षा की‌ गई।
  इस अवसर पर मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह ने बैंकों से नवीन केसीसी पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कि और सभी बैंकों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक आवेदन को ससमय संपादित करें। उन्होंने कहा कि बैंक ऐसा काम करें जिससे आमजन को बिना किसी सिफारिश या बिचौलियों के उनका काम आसानी से हो जाए और उन्हें बार-बार बैंक दौड़ना नहीं पड़े। 
      जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा आगामी 17 व 18 जून को प्रखंड स्तर पर जनकल्याण शिविर में अधिक से अधिक ऋण आवेदन निष्पादित करने का निर्देश बैंकों को दिया गया जिस पर एल.डी.एम राजेंद्र कुमार पाण्डेय के द्वारा आस्वस्त किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में बैंकों की सहभागिता अवश्य रहेगी। 
जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना के लिए एक अलग से समीक्षा बैठक करने के लिए एस.डी.सी बैंकिंग को निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Industries Department, Bihar

डीएलआरएसी व डीएलसीसी की हुई समीक्षात्मक बैठक पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ. राधा कृष्णन सभागार में जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरएसी व डीएलसीसी) की चतुर्थ तिमाही (2025-26) मार्च- 2026 की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में मधुबन के माननीय विधायक श्री राणा रणधीर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता राय, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि बेतिया प्रदीप सर्राफ, अग्रणी जिला प्रबंधक (एल.डी.एम) श्री राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री शुभम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश, डीडीएम नाबार्ड आनन्द अतिरेक, सेंट्रल बैंक आरसेटी निदेशक बिपिन कुमार, एलडीओ आरबीआई संदीप कुमार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जीविका से राजू कुमार सहित विभिन्न बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधकगण सहित सभी जिला समन्वयक एवं विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी सहित अन्य शामिल थे। सभी उपस्थित गणमान्य का एलडीएम श्री राजेंद्र कुमार पांडे के द्वारा स्वागत किया गया बैठक के दौरान जिला संबंधित पदाधिकारियों व बैंक प्रबंधकों के साथ सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। वार्षिक ऋण योजना की चतुर्थ तिमाही, केसीसी, प्राथमिकता क्षेत्र, ऋण-जमा अनुपात, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएमइजीपी, जिला साख योजना उपलब्धि, पीएमएफएमई, पीएमएसवीए निधि, महिला स्वयं सहायता समूह के क्रेडिट लिंकेज, वित्तीय समावेशन व वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, पीएम सूर्य घर योजना, आरसेटी के कार्य उपलब्धि व बचत खाता, मुद्रा ऋण और पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई क्लेम सेटलमेंट, अटल पेंशन योजना सहित अन्य की भी समीक्षा की‌ गई। इस अवसर पर मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह ने बैंकों से नवीन केसीसी पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कि और सभी बैंकों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक आवेदन को ससमय संपादित करें। उन्होंने कहा कि बैंक ऐसा काम करें जिससे आमजन को बिना किसी सिफारिश या बिचौलियों के उनका काम आसानी से हो जाए और उन्हें बार-बार बैंक दौड़ना नहीं पड़े। जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा आगामी 17 व 18 जून को प्रखंड स्तर पर जनकल्याण शिविर में अधिक से अधिक ऋण आवेदन निष्पादित करने का निर्देश बैंकों को दिया गया जिस पर एल.डी.एम राजेंद्र कुमार पाण्डेय के द्वारा आस्वस्त किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में बैंकों की सहभागिता अवश्य रहेगी। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना के लिए एक अलग से समीक्षा बैठक करने के लिए एस.डी.सी बैंकिंग को निर्देश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Industries Department, Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 11, 2026