मंझनपुर: महेवाघाट में मंत्री संजय निषाद महाराजा गुहराज निषाद की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, सपा पर साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद कौशांबी जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह महेवाघाट में महाराजा गुहराज निषाद की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इन गोली चलाने वालों को किसी भी कीमत पर सत्ता में नहीं आने देना है।