फिरोज़ाबाद: मजदूरी के लिए जा रहे सक्स की गांव दौकेली के समीप ट्रेन की चपेट में आने से हुयी मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दौकेली के समीप शनिवार की सुवह डुमर सिंह नामक सक्स की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हुयी है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की मानें तो डुमर सिंह नामक सक्स मजदूरी करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुयी है।