गोवर्धन: गोवर्धन के अड़ींग गांव में आग ने किसान की 10 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर किया राख, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
गिर्राज जी के धाम गोवर्धन में एक किसान की साल भर की मेहनत चंद मिनटों में राख की ढेरी बन गई। अड़ींग गांव में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों से लगी आग ने ऐसा कहर बरपाया कि किसान राजकुमार की करीब 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई