सिंगरौली: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 28 फरवरी को जिले में प्रस्तावित आगमन की तैयारी का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिंगरौली जिले में 28 फरवरी को प्रस्तावित आगमन को देखते हुए कलेक्टर श्री अरूण परमार एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी सहित अधिकारियों द्वारा एनसीएल ग्राउड बिलौली में पहुंच कर कार्यक्रम स्थल सहित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल सहित पार्किंग स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभा स्थल पर आमजनों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था प्रस्तावित कार्यक्रम तिथि के पूर्व सुनिश्चित कर लेने निर्देशित किया।