सासनी: संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी और उपजिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, निस्तारण के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Sasni, Hathras | Apr 4, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी पर संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित एवं उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने जन समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान 33 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।