गोरखपुर: राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा अव्वल और अमूरतानी में आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के अड्डों पर की छापेमारी
आबकारी विभाग ने आज अवैध कच्ची शराब बनाने वाले कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाया राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी और चकरा अव्वल में संचालित हो रही अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को तोड़ा और 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। छापेमारी के बाद आबकारी विभाग ने राजघाट थाने पर इस मामले में तीन मुकदमा सुसंगत धाराओं में दर्ज कराया है।