गोरखपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1 दिसंबर को फर्टिलाइजर परिसर में 1500 जोड़ों का होगा विवाह
आगामी एक दिसंबर को 1500 ऐसी गरीब बेटियों की शादी बेहद खास बनने जा रही है जिनके परिवार के लिए शादी के संसाधन जुटाना पहाड़ तोड़ने जैसा दुरूह था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की इन बेटियों की शादी सरकार करा रही है। इसके लिए एक दिसंबर को गोरखपुर में होने वाले भव्य समारोह में आशीर्वाद देने के लिए सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे।