गोरखपुर: गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस समारोह में शनिवार को शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। शनिवार को वह गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह और औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। रविवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनेंगे और सुबह 10:30 बजे खाद्य कारखाना परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।