गोरखपुर: जिले में मौसम ने बदला मिजाज, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अब सुबह और शाम में ठंड पड़ने लगी है। पारा भी लुढ़क गया। जिले में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला आपदा प्रबंधन ने बताया कि बदलते मौसम में लोग अलर्ट रहे वरना बीमार पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से महज 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है।