चित्रकूट। थाना कोतवाली कर्वी क्षेत्रान्तर्गत कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के 05 लोगों के दबने के संबंध में।
आज दिनांक 03.09.2026 को रात्रि लगभग 03:00 बजे पीआरवी 5568 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बाराछ, थाना कोतवाली कर्वी में एक मकान की दीवार गिर गई है।
*2. घटना स्थल:* ग्राम बाराछ, थाना कोतवाली कर्वी।
*3. घटना का कारण:* लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी के कच्चे घर की दीवार का गिर जाना।
*4. पीड़ित परिवार का विवरण:* मलबे में एक ही परिवार के 05 लोग दब गए -
1. कल्लू पुत्र बब्बू, उम्र 32 वर्ष
2. कुंता पत्नी कल्लू
3. अंश पुत्र कल्लू, उम्र 05 वर्ष
4. आंशिक पुत्री कल्लू, उम्र 04 वर्ष
5. कल्ली पुत्री कल्लू, उम्र 1.5 वर्ष
*5. अब तक की गयी कार्यवाही:*
1. सभी घायलों को तत्काल ग्रामीणों व पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
2. जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा 03 लोगों को मृत घोषित किया गया - 1. कल्लू पुत्र बब्बू 2. अंश पुत्र कल्लू 3. कल्ली पुत्री कल्लू।
3. मृतकों के शवों को मॉर्चरी में रखवाया जा रहा है। पंचायतनामा की कार्यवाही प्रचलित है।
4. अन्य 02 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।