पोलायकलां: पोलायकलां में हर्षोल्लास से मनी बकरीद, ईदगाह में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी, दी मुबारकबाद
पोलायकलां नगर में गुरुवार को बकरीद का पर्व धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पर एकत्र हुए स्थित ईदगाह पहुंचकर सामूहिक नमाज अदा की। नमाज जामा मस्जिद के हाफिज उस्मान साहब ने अदा करवाई। सैकड़ों लोगों ने देश-प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।