बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में जीविका से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जीविका की समीक्षात्मक बैठक बुधवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में जिले में जीविका द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने जिले में संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों पर चर्चा हुई.