भोगनीपुर: पुखरायां में फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण के चलते लगा जाम, भीषण गर्मी में लोग हुए हलकान
पुखरायां कस्बे के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा सामान रखकर अवैध अतिक्रमण किया जाता है। वहीं खरीददारी करने आए लोग सड़क पर वाहन खड़ा कर देते है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते जाम लग गया। जाम में फंसे लोग गर्मी से हलकान हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।