बक्सर: एक फोन काॅल पर जिले के पशुओं का होगा इलाज, डीएम ने किया मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के परिचालन का शुभारम्भ
Buxar, Buxar | Sep 9, 2024 जिले के पशुपालकों को अपनी बीमार पशुओं का इलाज कराने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अब एक काॅल पर उनके घर पर पशुओं का इलाज किया जाएगा। डीएम अंशुल अग्रवाल ने पशुपालकों के द्वार पर पशु चिकित्सा (डोर स्टेप पशु चिकित्सा सेवा) सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला के सभी 11 प्रखंडों के लिए एक-एक मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के परिचालन का शुभारम्भ किया गया।