बक्सर: ओपेन जेल से फरार कैदी तीन दिन बाद लौटा वापस, पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल
Buxar, Buxar | Sep 9, 2024 बक्सर ओपेन जेल से फरार सजायफ्ता बंदी तीन दिनों बाद वापस लौट गया है. जिससे जेल प्रशासन ने राहत की सांस लिया है. इसकी पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बंदी से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में सहायक कारा अधीक्षक विजय कुमार सिंह की सूचना पर गुरुवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.