छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शनिवार की दोपहर 2 बजे कहा कि पन्ना जिले के मझगांय और रूंझ परियोजना प्रभावित लोगों की मुआवजा संबंधी शिकायतें स्थानीय प्रशासन को भेज दी गई हैं और समाधान के लिए लगातार समन्वय किया जा रहा है। छतरपुर के प्रभावित 14 गांवों में भी सर्वे जारी है और पात्र व्यक्तियों का नाम नहीं छूटेगा। कलेक्टर ने अपील की।