मुंगावली: गढला गांव से लापता हुई 23 वर्षीय विवाहिता, पुलिस ने मामला दर्ज कर की तलाश शुरू
गढला गांव से एक 23 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार गढला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार को रात लगभग 10:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है जो बापस घर नहीं आई, फरियादी की शिकायत पर सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।