जमुई: आंजन पुल के पास बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 15, 2024 आंजन पुल के पास बाइक दुर्घटना में गुरुवार की दोपहर 1 बजे के करीब दो लोग घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के बरुअटा गांव निवासी सुरेश कुमार तथा गोलू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है गुरुवार की दोपहर ट्रेन पकड़ने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे ।