लूनकरनसर: कस्बे के खाद वितरण केंद्र पर किसानों की भीड़, यूरिया की आपूर्ति कम होने से बढ़ी परेशानी
लूणकरणसर इलाके में यूरिया खाद की लगातार कम आपूर्ति ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वितरण केंद्र पर भारी पुलिस जाब्ते के साथ किसानों को यूरिया वितरित की गई। स्थिति यह है कि अलसुबह से देर रात तक अन्नदाता खाद वितरण केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। जरूरत के मुताबिक खाद न मिलने से परेशान है।