लूनकरनसर: बिजली बोर्ड के पास स्थित होटल पर खड़े ट्रेलरों में एक ट्रेलर टकराया, खलासी घायल, चालक फरार
लूणकरणसर बिजली बोर्ड के पास स्थित होटल पर खड़े ट्रेलरों के पीछे अनियंत्रित ट्रेलर टकरा गया। हादसे में ट्रेलर का खलासी घायल हुआ, वहीं चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रेलर के खलासी को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीबीएम रेफर कर दिया गया।