हज़ारीबाग: छबेलवा जंगल में अनोखी मकर संक्रांति, प्रकृति के संग मनाया गया पर्व
हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड के छबेलवा जंगल में मकर संक्रांति इस बार खास अंदाज में मनाई गई। गांव के युवाओं और महिलाओं ने पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जंगल में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पेड़-पौधों की सुरक्षा और पौधारोपण का संकल्प लिया गया। महिलाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कीर्तन कर पेड़ बचाने का संदेश दिया। सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।