गुलाबगंज: गुलाबगंज के ग्राम मढीचौबीसा मे पहली ही बारिश मे पेड़, डीपी धराशाई, तार टूटे, गांव की बिजली हुई गुल, टला बडा खतरा
गुलाबगंज तहसील के ग्राम मढीचौबीसा मे बुधवार शाम 4 बजे अचानक तेज बारिश के कारण पेड रोड पर धराशाई हो गया, उसी के दबाव से बिजली के तार टूट गए और उससे जुड़ी डीपी भी धराशाई हो गई। इसके कारण गांव की बिजली भी गुल हो गई। खतरा लगातार बना हुआ था, सूचना मिलने के बाद बिजली कंपनी ने सप्लाई बंद कर दी, वहां से गुजर रहे विनीत दांगी ने बताया कि उनका वाहन भी बाल-बाल बचा।