पूरनपुर: सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग का 20 दिन बाद भी नही लगा सुराग, परिजन परेशान
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने शनिवार को बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 20 दिन पूर्व घर से लापता हो गई थी। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस 20 दिन बाद भी उनकी पुत्री को बरामद नहीं कर सकी। परिजनों ने अनहोनी घटना की जताई आशंका।