पूरनपुर: प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के स्थानांतरण के बाद लड़खड़ाई सीएचसी की व्यवस्था
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिकेत गंगवार का अमरिया में स्थानांतरण हो गया है। जब से सीएचसी की व्यवस्था वे पटरी हो गई है। एक ओर भीष्मगर्मी उसके बाद भी महिला बार्ड में पंखे बंद और प्रसव के बाद महिला अपने नवजात शिशु के साथ गर्मी में रहने को मजबूर हैं। अस्पताल में ज्यादातर कुर्सियां खाली जिम्मेदार लोग गायब।