पूरनपुर: हजारा थाना क्षेत्र के गांव में मदद के बहाने नेता जी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई
हजारा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण जरूरी काम से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। बताया जा रहा कि मदद करने की बात कहकर नेता जी महिला के घर में घुस गए।उसके बाद आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जबतक महिला का पति घर पहुंच गया और उस नेता जी को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।