चकरनगर: दीक्षा चौहान ने जूडो कराटे में मेडल हासिल कर चकरनगर क्षेत्र का नाम रोशन किया
चंबलघाटी परिक्षेत्र के कुन्दोल गाँव की रहने वाली 7th की छात्रा ने जूडो कराटे में नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीतकर चकरनगर ही नहीं बल्कि पूरे इटावा जनपद का नाम रोशन कर दिया।यह खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जिला पंचायत सदस्य जनप्रतिनिधि राजेश चौहान ने अपनी पूरी टीम बहादुर बेटी की आगवानी लेकर सम्मानित किया।