सनावद पुलिस ने अवैध गौवंश के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 3 लोगों पर प्रकरण दर्ज कर 6 गोवंश को मुक्त करवाया है।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव ने मंगलवार शाम पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे खरगोन रोड तरफ से आ रहे पिकअप वाहन को पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी कर रोका गया।