ज्ञानपुर: भदोही साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार तीन पीड़ितों को वापस कराया उनका पैसा
जनपद भदोही में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए तीन लोगों के खाते से निकाले गए कुल 53,924 रुपये को वापस करा दिया है। आलोक प्रताप सिंह, खुशी पाण्डेय और कमला देवी नामक तीन लोगों के बैंक खातों से अज्ञात लोगों ने ऑनलाइन ठगी कर उनके पैसे निकाल लिए थे।