ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में भाजपा ने बीर बाल दिवस के अवसर पर निकाली प्रभात फेरी
बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर बीर बाल दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के नेतृत्व में भदोही के ज्ञानपुर क्षेत्र में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।