ज्ञानपुर: रड़ई गांव में लक्ष्मी विश्वकर्मा हत्या मामले में अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं ने की खुलासे की मांग
भदोही जिले में रड़ई गांव में 12 वर्ष लक्ष्मी विश्वकर्मा का क्षत विक्षत शव मिलने के मामले में।अपना दल कमेरा वादी के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को लगभग एक बजे प्रशासनिक अधिकारी को पत्रक सौंप कर पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल का आरोप है कि 26 नवंबर को लक्ष्मी पास में एक बरात देखने गई थी।