कोंडागांव: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की फरसगांव विकासखण्ड में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने फरसगांव विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने पतोड़ा के नयापारा में, आलोर के शेष 60-70 घरों में, बाड़ागांव के नयापारा में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोहलई में भोंगापाल, चिचाड़ी, मोदे बेड़मा,सहित अन्य गांवों को निदेश दिए।