रतनी/जहानाबाद। रतनी प्रखंड के कई पंचायतों में बने वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (डब्ल्यूपीयू) निर्माण के कुछ ही समय बाद जर्जर हो गए हैं। नोआवां, झुनाठी और सिकंदरपुर में करकट उड़ जाने से भवन बदहाल हैं, जबकि कई जगह संपर्क पथ का भी अभाव है। इससे कचरा प्रबंधन और स्वच्छता अभियान प्रभावित हो रहा है।